ट्रेन संख्या 04052/04051 नई दिल्ली–हावड़ा–नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में प्रयागराज के स्थान पर सूबेदारगंज स्टेशन पर रुकेगी। 04052 नई दिल्ली–हावड़ा स्पेशल तथा 04051 हावड़ा–नई दिल्ली स्पेशल के लिए सूबेदारगंज स्टेशन पर आगमन और प्रस्थान की समय-सारणी निर्धारित की गई है। इस बदलाव के अलावा ट्रेन के अन्य सभी निर्देश अपरिवर्तित रहेंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – ER & RSB

