दिनांक 16 सितंबर 2026 से 12 अक्टूबर 2026 तक 27 दिनों के लिए उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के लखनऊ चारबाग स्टेशन पर प्लेटफॉर्म क्रमोन्नयन कार्य के कारण कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया जाएगा। ट्रेन संख्या 13037 हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस और 13035 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस निर्धारित यात्रा दिनों में उतरटिया-लखनऊ चारबाग-आलमनगर के बजाय उतरटिया-ट्रांसपोर्ट नगर (एन/एल)-आलमनगर होकर परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। इसके कारण ये ट्रेनें लखनऊ चारबाग स्टेशन पर नहीं रुकेंगी तथा उतरटिया और आलमनगर स्टेशनों पर रुकेंगी।
इसी प्रकार ट्रेन संख्या 13038 देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस और 13036 देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस निर्धारित यात्रा दिनों में आलमनगर-लखनऊ चारबाग-उतरटिया के बजाय आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर (एन/एल)-उतरटिया होकर परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। इन ट्रेनों का भी लखनऊ चारबाग स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा और ये आलमनगर तथा उतरटिया स्टेशनों पर रुकेंगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – ER & RSB

