आगामी दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ उत्सव के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे द्वारा आनंद विहार टर्मिनल और भागलपुर के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ट्रेन संख्या 04062 आनंद विहार–भागलपुर स्पेशल आनंद विहार टर्मिनल से तथा ट्रेन संख्या 04061 भागलपुर–आनंद विहार स्पेशल भागलपुर से संचालित होगी। आनंद विहार से ट्रेन 10 अक्टूबर 2026 से 25 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन, कुल 47 ट्रिप, जबकि भागलपुर से 11 अक्टूबर 2026 से 26 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन, कुल 47 ट्रिप चलेगी। मार्ग में दोनों दिशाओं में अलीगढ़, टूंडला, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, तिलैया, नवादा, वारिसलीगंज, शेखपुरा और अभयपुर सहित निर्धारित स्टेशनों पर ट्रेन के ठहराव होंगे। ट्रेन का गठन कुल 20 कोचों का होगा, जिसमें एसी 2-टियर के 1, एसी 3-टियर के 2, शयनयान श्रेणी के 9, साधारण द्वितीय श्रेणी के 6 और एसएलआरडी के 2 कोच शामिल हैं। ट्रेन की श्रेणी मेल/एक्सप्रेस होगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – ER & RSB

