श्री आनंदपुर (ललितपुर) में धार्मिक आयोजन के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु ललितपुर स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव बढ़ाया गया

ललितपुर स्टेशन पर 15 से 25 सितंबर 2026 तक ट्रेन संख्या 11058/11057 अमृतसर–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस का ठहराव 2 मिनट से बढ़ाकर 5 मिनट किया गया

ललितपुर में आयोजित श्री आनंदपुर धार्मिक समारोह के अवसर पर यात्रियों की सुविधा एवं संभावित अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा ललितपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 11058/11057 अमृतसर–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस का अस्थायी ठहराव बढ़ाया गया है।

यह व्यवस्था 15 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी। इस अवधि में उक्त ट्रेन का ललितपुर स्टेशन पर ठहराव 2 मिनट से बढ़ाकर 5 मिनट किया गया है।

रेलवे द्वारा यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा के दौरान स्टेशन एवं ट्रेन से संबंधित घोषणाओं का ध्यान रखें तथा भीड़ की स्थिति में रेलवे प्रशासन का सहयोग करें।

यात्रियों की सुविधा एवं सुगम आवागमन के लिए आवश्यकता पड़ने पर अन्य ट्रेनों के ठहराव की अवधि भी परिस्थितियों के अनुसार बढ़ाई जा सकती है।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – RSB

Previous Next

TAGGED