पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने पटलीपुत्र स्टेशन पर ट्रेन संख्या 26301/26302 दानापुर-जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस के प्रायोगिक आधार पर ठहराव की घोषणा की है। ट्रेन संख्या 26302 दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का पटलीपुत्र स्टेशन पर ठहराव 13 सितंबर 2026 से प्रभावी होगा। वहीं, ट्रेन संख्या 26301 जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस का पटलीपुत्र स्टेशन पर ठहराव 14 सितंबर 2026 से प्रभावी होगा।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source- NEFR & RSB

