रेलवे बांद्रा टर्मिनस–भावनगर टर्मिनस के बीच चलाएगा विशेष ट्रेन

पश्चिम रेलवे द्वारा बांद्रा टर्मिनस और भावनगर टर्मिनस के बीच विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। ट्रेन संख्या 09023 बांद्रा टर्मिनस–भावनगर टर्मिनस स्पेशल 15 सितंबर 2026 से साप्ताहिक रूप से प्रत्येक मंगलवार चलेगी, जबकि ट्रेन संख्या 09024 भावनगर टर्मिनस–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 16 सितंबर 2026 से साप्ताहिक रूप से प्रत्येक बुधवार चलेगी।

दोनों दिशाओं में इन ट्रेनों का ठहराव बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद, बोटाद, धोला, सोंगढ और सीहोर स्टेशनों पर होगा। ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकंड क्लास के कोच शामिल होंगे।

ट्रेन संख्या 09023 और 09024 की बुकिंग 11 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे से पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source- WR & RSB

Previous Next

TAGGED