रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए दुर्गापुरा-सवाईमाधोपुर-दुर्गापुरा स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि तथा जयपुर-बयाना-जयपुर एक्सप्रेस रेलसेवा का भरतपुर तक संचालन की अवधि में विस्तार किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार:-
1. गाडी संख्या 05493/05494, दुर्गापुरा-सवाईमाधोपुर-दुर्गापुरा प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा की संचालन अविध में दुर्गापुरा से दिनांक 08.09.26 से 15.09.26 तक (08 ट्रिप) तथा सवाईमाधोपुर से दिनांक 09.09.26 से 16.09.26 तक (08 ट्रिप) का विस्तार किया जा रहा है।
2. गाडी संख्या 19721/19722, जयपुर-बयाना-जयपुर एक्सप्रेस रेलसेवा का दिनांक 08.09.26 से 15.09.26 तक भरतपुर तक संचालन की अवधि में विस्तार किया जा रहा है।
नोटः- उपरोक्त रेलसेवाओं का संचालन समय एवं ठहराव यथावत् रहेगा।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NWR & RSB

