लालकुआं-राजकोट- लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में 09 ट्रिप का विस्तार

रेलवे द्वारा आगामी त्यौहारों पर यात्रियों की सुविधा हेतु लालकुआं-राजकोट- लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में 09 ट्रिप का विस्तार किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 05045/05046, लालकुआं-राजकोट- लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में लालकुआं से दिनांक 04 अक्टूबर 2026 से 29 नवंबर 2026 तक (09 ट्रिप) तथा राजकोट से दिनांक 05 अक्टूबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक (09 ट्रिप) का विस्तार किया जा रहा है।

नोटः- उपरोक्त रेलसेवा का मार्ग के स्टेशनों पर संचालन समय व ठहराव यथावत् रहेगा।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NWR & RSB

Previous Next

TAGGED