रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु पूर्व से चलाई जा रही 03 जोड़ी विशेष गाड़ियों के संचलन अवधि का विस्तार निम्नवत किया गया हैं। विस्तारित अवधि में इन गाड़ियों का संचलन समय, ठहराव एवं रेक संरचना पूर्ववत रहेगी।
अवधि विस्तार के फलस्वरूप-
- 09195 प्रतापनगर-मऊ विशेष गाड़ी 03 अक्टूबर से 28 नवम्बर, 2026 तक 09 अतिरिक्त फेरों के लिए चलाई जायेगी।
- 09196 मऊ-प्रतापनगर विशेष गाड़ी 04 अक्टूबर से 29 नवम्बर, 2026 तक 09 अतिरिक्त फेरों के लिए चलाई जायेगी।
- 09119 प्रतापनगर-लालकुआं विशेष गाड़ी 04 अक्टूबर से 29 नवम्बर, 2026 तक 09 अतिरिक्त फेरों के लिए चलाई जायेगी।
- 09120 लालकुआं-प्रतापनगर विशेष गाड़ी 05 अक्टूबर से 30 नवम्बर, 2026 तक 09 फेरों अतिरिक्त फेरों के लिए चलाई जायेगी।
- 09451 गांधीधाम-भागलपुर विशेष गाड़ी 04 सितम्बर से 27 नवम्बर, 2026 तक 13 अतिरिक्त फेरों के लिए चलाई जायेगी।
- 09452 भागलपुर-गांधीधाम विशेष गाड़ी 07 सितम्बर से 30 नवम्बर, तक 13 अतिरिक्त फेरों के लिए चलाई जायेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – ER & RSB

