मध्य रेल ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस-प्रयागराज-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन संख्या 04151/04152 को नियमित कर दिया है। अब यह सेवा 20435/20436 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-प्रयागराज-लोकमान्य तिलक टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में साप्ताहिक चलेगी।
ट्रेन संख्या 20435 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रत्येक शनिवार को 17:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन 12:40 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। यह सेवा 22 अगस्त 2026 से शुरू होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 20436 प्रत्येक शुक्रवार को प्रयागराज से 18:10 बजे रवाना होगी और अगले दिन 15:45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। यह सेवा 21 अगस्त 2026 से चलेगी।
ट्रेन के ठहराव कल्याण, भुसावल, इटारसी, जबलपुर और सतना में होंगे। ट्रेन में कुल 22 अमृत भारत कोच होंगे, जिनमें 11 सामान्य अनारक्षित कोच, 8 स्लीपर कोच, 1 पैंट्री कार और 2 लगेज-सह-दिव्यांगजन ब्रेक वैन शामिल हैं।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – CR & RSB

