उत्तर पश्चिम रेलवे के परसनेउ स्टेशन पर श्री बालाजी दादाजी महाराज हनुमान मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री भीड़ को ध्यान में रखते हुए दो ट्रेनों को दो मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है|
गाड़ी संख्या 12403, प्रयागराज-लालगढ एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 31.08.26 व 01.09.26 को प्रयागराज से रवाना होगी, वह परसनेऊ स्टेशन पर 17.27 बजे आगमन एवं 17.29 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12404, लालगढ-प्रयागराज एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 01.09.26 व 02.09.26 को लालगढ से रवाना होगी, वह परसनेऊ स्टेशन पर 09.29 बजे आगमन एवं 09.31 बजे प्रस्थान करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NWR & RSB

