पुणे-कोल्हापुर विशेष ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस के रूप में चलेगी

मध्य रेल ने पुणे-कोल्हापुर-पुणे विशेष ट्रेन को नियमित दैनिक एक्सप्रेस के रूप में चलाने की घोषणा की है।

विशेष ट्रेन नंबर 01023/01024 अब नियमित ट्रेन संख्या 11419/11420 पुणे-कोल्हापुर एक्सप्रेस के रूप में प्रतिदिन चलेगी।

ट्रेन सेवाओं का विवरण: 11419/11420 पुणे-कोल्हापुर-पुणे दैनिक एक्सप्रेस

ट्रेन नंबर 11419 प्रतिदिन दिनांक 20.10.2026 से पुणे से 21.40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 05.08 बजे कोल्हापुर पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 11420 प्रतिदिन दिनांक 20.10.2026 से कोल्हापुर से 21.50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 05.10 बजे पुणे पहुंचेगी।

ठहराव: ससवाद रोड, जेजुरी, नीरा, लोनंद, वठार, सतारा, कोरेगांव, रहिमतपुर, तारगांव, मसूर, कराड, टाकारी, किर्लोस्करवाड़ी, भीलवड़ी, सांगली, मिरज, जयसिंहपुर, हाथकणंगले, रुकाड़ी और विलवडे।

संरचना: 1 एसी 2-टियर, 4 एसी 3-टियर, 7 स्लीपर क्लास, 4 जनरल सेकंड क्लास, 1 सेकंड सीटिंग सह गार्ड्स ब्रेक वैन और 1 जेनरेटर कार।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – CR & RSB

Previous Next

TAGGED