सांबा के यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा: भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस का अब स्टेशन पर ठहराव

सांबा के यात्रियों के लिए रेलवे ने महत्वपूर्ण सुविधा शुरू की है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भगत की कोठी-जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस का सांबा स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। 15 अगस्त 2026 से गाड़ी संख्या 14803 भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस सांबा स्टेशन पर सुबह 5:27 बजे पहुंचेगी और 5:29 बजे रवाना होगी। वहीं, गाड़ी संख्या 14804 जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस सुबह 9:15 बजे सांबा पहुंचेगी और 9:17 बजे प्रस्थान करेगी। यह ठहराव सांबा क्षेत्र के यात्रियों के लिए रेल यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाएगा।

Source – RSB

Previous Next

TAGGED