कानपुर से मुंबई जाने वालों के लिए अच्छी खबर, स्पेशल ट्रेन का संचालन बढ़ा

उत्तर मध्य रेलवे ने 09186/09185 कानपुर अनवरगंज–मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि को पांच अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ा दिया है।

गाड़ी संख्या 09185 मुंबई सेंट्रल–कानपुर अनवरगंज साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक रविवार को संचालित होगी। इसका संचालन 30 अगस्त 2026 तक पांच अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ाया गया है।

गाड़ी संख्या 09186 कानपुर अनवरगंज–मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक सोमवार को संचालित होगी। इसका संचालन 31 अगस्त 2026 तक पांच अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ाया गया है।

इस विस्तार से कानपुर, मुंबई और मार्ग के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प उपलब्ध होंगे। त्योहारों एवं बढ़ी हुई यात्रा मांग के दौरान यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी तथा नियमित ट्रेनों पर भीड़ कम करने में मदद मिलेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NCR & RSB

Previous Next

TAGGED