रेलवे ने जसीडीह–बैद्यनाथ धाम–जसीडीह मेमू स्पेशल ट्रेन की घोषणा की

रेलवे ने जसीडीह–बैद्यनाथ धाम–जसीडीह मेमू स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ट्रेन संख्या 03501, 03503 और 03505 जसीडीह से बैद्यनाथ धाम के बीच तथा ट्रेन संख्या 03502, 03504 और 03506 बैद्यनाथ धाम से जसीडीह के बीच 29.07.2026 से 30.08.2026 तक प्रतिदिन संचालित होंगी। इस अवधि में ये विशेष ट्रेनें 33 फेरे लगाएंगी। सभी विशेष ट्रेनें जसीडीह और बैद्यनाथ धाम के बीच स्थित सत्संग नगर हॉल्ट पर भी रुकेंगी, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा और बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध होगा।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source-ER & RSB

Previous Next

TAGGED