पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, हिसार–तिरुपति–हिसार साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन अब नियमित ट्रेन संख्या 14723/14724 से किया जाएगा। ट्रेन का पश्चिम मध्य रेलवे के सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, संत हिरदाराम नगर, भोपाल और इटारसी सहित अन्य निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।
ट्रेन संख्या 14723 हिसार–तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस 25 जुलाई 2026 से प्रत्येक शनिवार को हिसार से दोपहर 14:10 बजे प्रस्थान करेगी और निर्धारित मध्यवर्ती स्टेशनों से होकर तीसरे दिन सोमवार सुबह 09:30 बजे तिरुपति पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 14724 तिरुपति–हिसार साप्ताहिक एक्सप्रेस 27 जुलाई 2026 से प्रत्येक सोमवार को तिरुपति से रात्रि 23:10 बजे प्रस्थान करेगी और निर्धारित मध्यवर्ती स्टेशनों से होकर बुधवार रात्रि 22:40 बजे हिसार पहुंचेगी।
सूचना में दर्शाए गए ठहराव स्टेशनों में सादुलपुर, लोहारू, सूरजगढ़, चिड़ावा, झुंझुनू, नवलगढ़, सीकर, रींगस, दौसा, बांदीकुई, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, नागदा, उज्जैन, शुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, भोपाल, इटारसी, नागपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, ओंगोल, नेल्लोर, गुडूर जंक्शन और रेनिगुंटा जंक्शन शामिल हैं।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source-WCR & RSB

