पूर्व रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 05573/05574 सरायगढ़–देवघर–सरायगढ़ अनारक्षित स्पेशल ट्रेन की सेवा का विस्तार 25 जुलाई 2026 से 31 अगस्त 2026 तक राघोपुर तक करने की घोषणा की है। इस विस्तार के तहत ट्रेन अब निर्धारित अवधि के दौरान राघोपुर तक संचालित होगी, जबकि सरायगढ़–देवघर खंड में पूर्व निर्धारित परिचालन व्यवस्था और अन्य सभी निर्देश यथावत रहेंगे।
इस निर्णय से राघोपुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधी रेल संपर्क सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे यात्रा अधिक सुविधाजनक बनेगी। साथ ही, क्षेत्रीय यात्रियों को आवागमन के बेहतर विकल्प मिलने के साथ स्थानीय कनेक्टिविटी को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source-ER & RSB

