पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 12935/12936बांद्रा टर्मिनस – सूरत इंटरसिटी एक्सप्रेस को प्रायोगिक आधार पर पालघर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विवरण निम्नानुसार है:
14जुलाई, 2026 से यात्रा प्रारंभ होने वाली ट्रेन संख्या 12936सूरत – बांद्रा टर्मिनस इंटरसिटी एक्सप्रेस पालघर स्टेशन पर ठहरेगी। यह ट्रेन पालघर स्टेशन पर 19:01बजे पहुँचेगी तथा 19:03बजे प्रस्थान करेगी। अन्य स्टेशनों पर ठहराव के समय में कोई बदलाव नहीं होगा।
इसी प्रकार, 15जुलाई, 2026से यात्रा प्रारंभ होने वाली ट्रेन संख्या 12935बांद्रा टर्मिनस – सूरत इंटरसिटी एक्सप्रेस पालघर स्टेशन पर ठहरेगी। यह ट्रेन पालघर स्टेशन पर 07:58बजे पहुँचेगी तथा 08:00बजे प्रस्थान करेगी। फलस्वरूप, यह ट्रेन बोईसर 08:16बजे पहुँचेगी तथा 08:18बजे प्रस्थान करेगी, उमरगाम रोड 08:42बजे पहुँचेगी तथा 08:44बजे प्रस्थान करेगी, वापी 09:02 बजे पहुँचेगी तथा 09:04बजे प्रस्थान करेगी, वलसाड 09:23 बजे पहुँचेगी तथा 09:26बजे प्रस्थान करेगी, बीलीमोरा 09:39 बजे पहुँचेगी तथा 09:41बजे प्रस्थान करेगी, नवसारी 09:56 बजे पहुँचेगी तथा 09:58बजे प्रस्थान करेगी, और 10:40 बजे सूरत पहुँचेगी।
ट्रेनों के समय, ठहराव एवं रेक संरचना संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.inपर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source- WR

