श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने महादेवसाल रेलवे स्टेशन पर चार जोड़ी ट्रेनों के अस्थायी ठहराव का निर्णय लिया है। यह विशेष व्यवस्था 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक लागू रहेगी, जिससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा मिलेगी।
इस अवधि में जिन ट्रेनों का महादेवसाल स्टेशन पर अस्थायी ठहराव रहेगा, उनमें साउथ बिहार एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, टाटानगर–नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस और टाटानगर–बिलासपुर एक्सप्रेस शामिल हैं। रेलवे के इस निर्णय का उद्देश्य श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाना है।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source- RSB

