05193/05194 छपरा- पठानकोट-छपरा वाया गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 05193/05194 छपरा- पठानकोट-छपरा वाया गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन छपरा से 20 जुलाई से 28 सितम्बर, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को तथा पठानकोट से 22 जुलाई से 30 सितम्बर, 2026 तक प्रत्येक बुधवार को 11 फेरों के लिये निम्नवत किया गया है।

05193 छपरा-पठानकोट साप्ताहिक विशेष गाड़ी 20 जुलाई से 28 सितम्बर, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को छपरा से 14.00 बजे प्रस्थान कर छपरा कचहरी से 14.12 बजे, दिघवा दुबौली से 15.34 बजे, थावे से 17.05 बजे, तमकुही रोड से 17.37 बजे, पडरौना से 18.10 बजे, कप्तानगंज से 19.35 बजे, गोरखपुर से 20.55 बजे, बस्ती से 21.59 बजे, गोंडा से 23.25 बजे, दूसरे दिन सीतापुर जं. से 03.10 बजे, शाहजहाँपुर से 05.00 बजे, बरेली जं. से 05.57 बजे, मुरादाबाद से 07.58 बजे, लक्सर से 09.46 बजे, रूड़की से 10.14 बजे, सहारनपुर से 11.30 बजे,  यमुनानगर जगाधरी से 11.59 बजे, अम्बाला कैंट से 12.55 बजे, लुधियाना से 14.33 बजे तथा जलंधर कैंट से 15.30 बजे छूटकर पठानकोट से 22.15 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में 05194 पठानकोट-छपरा साप्ताहिक विशेष गाड़ी 22 जुलाई से 30 सितम्बर, 2026 तक प्रत्येक बुधवार को पठानकोट से 00.30 बजे, जलंधर कैंट से 05.00 बजे, लुधियाना से 06.00 बजे, अम्बाला कैंट से 08.25 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 09.20 बजे, सहारनपुर से 10.35 बजे, रूड़की से 11.42 बजे, लक्सर से 12.07 बजे, मुरादाबाद से 15.30 बजे, बरेली जं. से 17.02 बजे, शाहजहाँपुर से 18.30 बजे, सीतापुर जं. से 20.25 बजे, गोंडा से 23.35 बजे, दूसरे दिन बस्ती से 01.05 बजे, गोरखपुर से 02.35 बजे, कप्तानगंज से 03.32 बजे, पडरौना से 04.12 बजे, तमकुही रोड से 04.47 बजे, थावे से 06.00 बजे, दिघवा दुबौली से 06.57 बजे तथा छपरा कचहरी से 08.35 बजे छूटकर छपरा 09.15 बजे पहुँचेगी।

इस गाडी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01 साधारण द्वितीय श्रेणी/कुर्सीयान के 02, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 कोचों सहित कुल 19 कोच लगाये जायेंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source- NER

Previous Next

TAGGED