उर्स मेले के अवसर पर मध्य रेल द्वारा मुंबई–नागपुर एवं नागपुर–नासिक रोड के बीच 4 अनारक्षित विशेष रेलगाड़ियों का परिचालन किया जायेगा।

उर्स मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा एवं संभावित अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए, मध्य रेल ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) मुंबई–नागपुर तथा नागपुर–नासिक रोड के बीच 4 अनारक्षित विशेष रेलगाड़ियाँ चलाने का निर्णय लिया है।

इन विशेष रेलगाड़ियों का विवरण निम्नानुसार है:

1. सीएसएमटी–नागपुर अनारक्षित विशेष रेलगाड़ी (2 फेरे)

गाड़ी क्रमांक 01021 (अनारक्षित विशेष) छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) मुंबई से 11.07.2026 को 00.30 बजे प्रस्थान करेगी तथा उसी दिन 15.45 बजे नागपुर पहुँचेगी।

गाड़ी क्रमांक 01022 (अनारक्षित विशेष) नागपुर से 12.07.2026 को 21.40 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 13.50 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) मुंबई पहुँचेगी।

ठहराव: दादर, ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मूर्तिजापुर, बडनेरा, धामणगांव तथा वर्धा।

2. नागपुर–नासिक रोड अनारक्षित विशेष रेलगाड़ी (2 फेरे)

गाड़ी क्रमांक 01203 (अनारक्षित विशेष) नागपुर से 12.07.2026 को 18.15 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 05.30 बजे नासिक रोड पहुँचेगी।

गाड़ी क्रमांक 01204 (अनारक्षित विशेष) नासिक रोड से 13.07.2026 को 07.50 बजे प्रस्थान करेगी तथा उसी दिन 20.00 बजे नागपुर पहुँचेगी।

ठहराव: अजनी, सेवाग्राम, वर्धा, पुलगांव, धामणगांव, चांदूर, बडनेरा, अकोला, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, चालीसगांव तथा मनमाड।

दोनों रेलगाड़ियों की संरचना: 16 सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच तथा 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी-सह-गार्ड ब्रेक वैन।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source- CR

Previous Next

TAGGED