यात्रियों की सुविधा एवं बढ़ती मांग को देखते हुए पश्चिम रेलवे द्वारा मेहरू–मदार–मेहरू साप्ताहिक विशेष ट्रेन के संचालन की अवधि का विस्तार किया गया है। जारी सूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 06281 (मेहरू–मदार स्पेशल) का संचालन 11 जुलाई, 2026 तक तथा गाड़ी संख्या 06281 (मदार–मेहरू स्पेशल) का संचालन 13 जुलाई, 2026 तक विस्तारित किया गया है। ट्रेनों के ठहराव समय, कोच संरचना एवं अन्य विस्तृत जानकारी के लिए यात्रियों से www.enquiry.indianrail.gov.in या RailOne App के माध्यम से जानकारी प्राप्त करने का अनुरोध किया गया है।
इस निर्णय से नियमित यात्रियों, कामकाजी लोगों तथा धार्मिक एवं अन्य कारणों से यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक सुविधा मिलने की संभावना है। संचालन अवधि बढ़ने से यात्रा की योजना बनाने में आसानी होगी और बढ़ती यात्री मांग को बेहतर ढंग से पूरा करने में मदद मिलेगी
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source-WR

