भावनगर टर्मिनस और शकूर बस्ती के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा

पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए भावनगर टर्मिनस और शकूर बस्ती के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह विशेष ट्रेन 29 मई से 26 जून 2026 तक विशेष किराये पर संचालित की जाएगी।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार ट्रेन संख्या 09257 भावनगर टर्मिनस–शकूर बस्ती साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को 29 मई 2026 से 26 जून 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन भावनगर टर्मिनस से दोपहर 14:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन शनिवार को सुबह 10:55 बजे शकूर बस्ती पहुंचेगी।

वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 09258 शकूर बस्ती–भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक शनिवार को 30 मई 2026 से 27 जून 2026 तक संचालित होगी। यह ट्रेन शकूर बस्ती से दोपहर 13:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रविवार को सुबह 08:50 बजे भावनगर टर्मिनस पहुंचेगी।

दोनों दिशाओं में यह ट्रेन भावनगर परा, सिहोर गुजरात, धोला, बोटाद, धंधुका, ढोलका, सरखेज, गांधीग्राम, चांदखेड़ा रोड, मेहसाणा जंक्शन, पालनपुर जंक्शन, आबू रोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन, अजमेर जंक्शन, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, नीम का थाना, नारनौल, रेवाड़ी जंक्शन, गुरुग्राम और दिल्ली कैंट सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।

इस विशेष ट्रेन में एसी द्वितीय श्रेणी, शयनयान, थर्ड एसी इकोनॉमी तथा सेकेंड सीटिंग श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे। ट्रेन संख्या 09257 के लिए टिकटों की बुकिंग 17 मई 2026 से यात्री आरक्षण केन्द्रों और IRCTC वेबसाइट पर शुरू होगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source-WR

Previous Next

TAGGED