पश्चिम रेलवे ने गर्मियों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए मुंबई सेंट्रल और इंदौर के बीच 09079/09080 AC सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह विशेष ट्रेन मई और जून 2026 के दौरान कुल 17-17 फेरों के लिए संचालित की जाएगी। ट्रेन संख्या 09079 मुंबई सेंट्रल-इंदौर AC सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक रविवार और मंगलवार को चलाई जाएगी। वहीं ट्रेन संख्या 09080 इंदौर-मुंबई सेंट्रल AC सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक सोमवार और बुधवार को संचालित होगी।
यात्रा के दौरान यह विशेष ट्रेन बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, दाहोद, रतलाम तथा उज्जैन सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी। रेलवे के अनुसार यह ट्रेन यात्रियों को गर्मियों के मौसम में आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा विकल्प उपलब्ध कराएगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/WR & RSB

