रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा हेतु मैसूरू-जोधपुर-मैसूरू एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 06273, मैसूरू-जोधपुर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 20.04.26 व 27.04.26 को (02 ट्रिप) मैसूरू से सोमवार को 20.15 बजे रवाना होकर बुधवार को 23.00 बजे जोधपुर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 06274, जोधपुर-मैसूरू एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 23.04.26 व 30.04.26 को (02 ट्रिप) जोधपुर से गुरूवार को 16.45 बजे रवाना होकर शनिवार को 18.00 बजे मैसूरू पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग मे मंड्या, कैंगेरि, बेंगलुरू, यशवंतपुर, तुमकूर, अरसीकेरे, कडूरू, दावणगेरे, हावेरि, हुब्बल्लि, धारवाड, बेलगावि, घटप्रभा, मिरज, सांगली, कराड, सातारा, पुणे, लोनावला, कल्याण, वसई रोड, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, मारवाड जं.,पाली मारवाड व लूनी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

.jpg)