कासगंज जं.–मथुरा जं. पैसेंजर गाड़ी का गंगापुर सिटी तक अस्थायी विस्तार

 

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी सं. 55335/55336 कासगंज जं.–मथुरा जं. पैसेंजर (प्रतिदिन) का अस्थायी तौर पर गंगापुर सिटी तक विस्तार कर संचालन किया जा रहा है।

गाड़ी सं. 55335/55336 कासगंज जं.–मथुरा जं. पैसेंजर (प्रतिदिन) का यह अस्थायी विस्तार दिनांक 04.04.2026 से 15.04.2026 तक प्रभावी रहेगा।

समय एवं ठहराव निम्नानुसार हैं:

 गाड़ी सं. 55335 (कासगंज जं.–गंगापुर सिटी)

कासगंज जं. से प्रस्थान 11:40 बजे, मथुरा जं. आगमन 14:20 बजे एवं प्रस्थान 15:20 बजे। इसके उपरांत यह गाड़ी भरतपुर जं. (15:53/15:55), बयाना जं. (16:23/16:25), हिंडौन सिटी (16:53/16:55), श्री महावीर जी (17:05/17:07) होते हुए गंगापुर सिटी जं. पर 18:20 बजे पहुँचेगी।

 गाड़ी सं. 55336 (गंगापुर सिटी–कासगंज जं.)

गंगापुर सिटी जं. से प्रस्थान 19:00 बजे, श्री महावीर जी (19:23/19:25), हिंडौन सिटी (19:35/19:37), बयाना जं. (20:03/20:05), भरतपुर जं. (20:38/20:40) होते हुए मथुरा जं. आगमन 21:55 बजे एवं प्रस्थान 22:00 बजे। तत्पश्चात कासगंज जं. पर 00:30 बजे आगमन होगा।

यह अस्थायी विस्तार क्षेत्र के यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करेगा तथा उनकी यात्रा को अधिक सुगम बनाएगा।

 

Previous Next

TAGGED