03677/03678 धनबाद-गोरखपुर-धनबाद साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी का संचालन।

रेल प्रशासन द्वारा आगामी होली पर्व पर यात्री जनता की मांग पर 03677/03678 धनबाद-गोरखपुर-धनबाद साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी का संचालन धनबाद एवं गोरखपुर से 09 से 30 मार्च, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को 04 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।

03677 धनबाद-गोरखपुर साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 09 से 30 मार्च, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को धनबाद से 00.30 बजे प्रस्थान कर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जं. गोमो से 01.02 बजे, पारसनाथ से 01.20 बजे, हजारीबाग रोड से 01.46 बजे, कोडरमा से 02.20 बजे, गया से 04.00 बजे, अनुग्रह नारायण रोड से 04.53 बजे, डेहरी ऑन सोन से 05.10 बजे, सासाराम से 05.30 बजे, भबुआ रोड से 06.02 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं. से 07.20 बजे, वाराणसी से 08.50 बजे, जौनपुर से 10.05 बजे, औड़िहार से 11.10 बजे, मऊ से 12.20 बजे, भटनी से 13.50 बजे तथा देवरिया सदर से 14.22 बजे छूटकर गोरखपुर 16.15 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 03678 गोरखपुर-धनबाद साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 09 से 30 मार्च, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को गोरखपुर से 19.50 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 20.52 बजे, भटनी से 21.20 बजे, मऊ से 22.55 बजे, दूसरे दिन औड़िहार से 00.07 बजे, जौनपुर से 01.55 बजे, वाराणसी से 03.35 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं. से 05.15 बजे, भबुआ रोड से 05.58 बजे, सासाराम से 06.32 बजे, डेहरी ऑन सोन से 06.50 बजे, अनुग्रह नारायण रोड से 07.50 बजे, गया से 08.45 बजे, कोडरमा से 09.56 बजे, हजारीबाग रोड से 10.25 बजे, पारसनाथ से 10.45 बजे तथा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जं. गोमो से 11.50 बजे छूटकर धनबाद 13.00 बजे पहुंचेगी।

इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Source/RSB

Previous Next

TAGGED