होली के अवसर पर अजमेर - दानापुर - अजमेर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन ।

रेलवे द्वारा होली के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु  अजमेर-  दानापुर - अजमेर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 09641,  अजमेर - दानापुर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 02.03.26 को(01 ट्रिप)अजमेर से 11:00 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 13:10 बजे आगमन व 13:20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10:30 बजे  दानापुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09642,  दानापुर - अजमेर स्पेशल रेलसेवा दिनांक  03.03.26को (01 ट्रिप)  दानापुर  से  13:30 बजे रवाना होकर अगले दिन जयपुर स्टेशन पर 12:35 बजे आगमन व 12:45 बजे प्रस्थान कर 15:05 बजे  अजमेर पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 20 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बें होंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Source/NWR

Previous Next

TAGGED