मुंबई और रीवा के बीच बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेन सेवाओं का विस्तार करने का फैसला किया है। इससे त्योहारों और अवकाश के दौरान यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, वेटिंग लिस्ट में कमी आएगी और कन्फर्म टिकट की संभावना बढ़ेगी। साथ ही दोनों शहरों के बीच कनेक्टिविटी और भी मजबूत होगी तथा यात्रा अधिक सुगम और सुविधाजनक बनेगी।
सीएसएमटी मुंबई-रीवा बिशेष - 34 (सेवा)
- प्रत्येक शुक्रवार को चलने वाली 02188 सीएसएमटी मुंबई-रीवा विशेष ट्रेन अब दिनांक 27.02.2026 से 26.06.2026 तक (17 सेवा) चलेगी।
- प्रत्येक गुरुवार को चलने वाली 02187 रीवा-सीएसएमटी मुंबई विशेष ट्रेन अब दिनांक 26.02.2026 से 25.06.2026 तक (17 सेवा) चलेगी।
ट्रेनों के चलने के दिनों, समय, ट्रेनों की संरचना और ठहराव में कोई बदलाव नहीं होगा।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे विशेष ट्रेन सेवाओं का लाभ उठाएं।
आरक्षण: विशेष ट्रेन संख्या 02188 के लिए बुकिंग दिनांक 18.02.2026 से सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर अग्रिम आरक्षण अवधि (ARP) के अंतर्गत यात्राओं के लिए खुलेगी।
ARP के बाद की यात्राओं के लिए बुकिंग संबंधित अगली ARP तिथियों पर खुलेगी। अनारक्षित कोचों के लिए सामान्य शुल्क के साथ बुकिंग UTS प्रणाली के माध्यम से की जा सकती है।
यात्री टिकट बुकिंग के लिए RailOne ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं।
इन विशेष ट्रेनों के ठहराव के विस्तृत समय की जानकारी के लिए, कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source/CR

.jpg)