रेलवे द्वारा होली पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु साबरमती-हरिद्वार-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 09425, साबरमती-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 23.02.26 से 23.03.26 तक (05 ट्रिप) साबरमती से प्रत्येक सोमवार को 18.45 बजे रवाना होकर मंगलवार को जयपुर स्टेशन पर 06.10 बजे आगमन व 06.20 बजे प्रस्थान कर 20.30 बजे हरिद्वार पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09426, हरिद्वार-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 24.02.26 से 24.03.26 तक (05 ट्रिप) हरिद्वार से प्रत्येक मंगलवार को 21.45 बजे रवाना होकर बुधवार को जयपुर स्टेशन पर 11.15 बजे आगमन व 11.25 बजे प्रस्थान कर 22.30 बजे साबरमती पहुँचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाड़ा, जवाईबांध, फालना, रानी, मारवाड़ जं., ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, गुड़गाँव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर व रुड़की स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 02 सेकंड एसी, 04 थर्ड एसी, 12 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/NWR

.jpg)