रेल यात्रियों की सुविधा और यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 04119/04120 कानपुर सेंट्रल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-कानपुर सेंट्रल के बीच दो-दो ट्रिप विशेष किराये पर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इस स्पेशल ट्रेन का पश्चिम मध्य रेल के सतना, कटनी, जबलपुर एवं इटारसी स्टेशनों के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। इस स्पेशल ट्रेन का विवरण इस प्रकार है:-
ट्रेन संख्या 04119/04120 कानपुर सेंट्रल-एलटीटी-कानपुर सेंट्रल स्पेशल ट्रेन (02-02 ट्रिप)
- गाड़ी संख्या 04119 कानपुर सेंट्रल-एलटीटी स्पेशल ट्रेन: प्रत्येक सोमवार दिनांक 22 एवं 29 दिसंबर 2025 को कानपुर सेंट्रल स्टेशन से दोपहर 13:00 बजे प्रस्थान कर सतना रात 21:10 बजे, अगले दिन जबलपुर मध्य रात्रि 00:00 बजे, इटारसी 03:30 बजे और मंगलवार दोपहर 14:55 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुँचेगी।
- गाड़ी संख्या 04120 एलटीटी-कानपुर सेंट्रल स्पेशल ट्रेन: प्रत्येक मंगलवार दिनांक 23 एवं 30 दिसंबर 2025 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से सायं 16:55 बजे प्रस्थान कर, दूसरे दिन इटारसी सुबह 06:00 बजे, जबलपुर 09:00 बजे, सतना दोपहर 13:00 बजे पहुँचकर और बुधवार रात 20:30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुँचेगी।
कोच कंपोजिशन (Coach Composition): इस स्पेशल ट्रेन में 01 एसी-2 टियर, 04 एसी-3 टियर, 05 स्लीपर क्लास, 08 जनरल सेकेंड और 02 एसएलआरडी सहित कुल 20 कोच रहेंगे।
ठहराव (Stoppages): यह गाड़ी दोनों दिशाओं में फतेहपुर, सिराथू, भरवारी, प्रयागराज जंक्शन, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, भुसावल, नासिक रोड एवं कल्याण स्टेशनों पर रुकेगी।
विशेष नोट: इस स्पेशल ट्रेन के समय एवं ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
Source/WCR

.jpg)