रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु बनारस और खजुराहो के मध्य एक जोड़ी नई वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचलन 11 नवम्बर, 2025 से किया जाएगा। इस ट्रेन का उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 08 नवम्बर, 2025 को बनारस स्टेशन से 02582 बनारस-खजुराहो वंदे भारत उद्घाटन विशेष गाड़ी के रूप में किया गया था।
26506/26505 बनारस-खजुराहो-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचलन 11 नवम्बर, 2025 से सप्ताह में छः दिन (केवल बृहस्पतिवार को छोड़कर) किया जाएगा और यह 08 कोचों से चलाई जाएगी।
- 26506 बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस (सप्ताह में छः दिन): यह ट्रेन बनारस से 05.15 बजे प्रस्थान करेगी। यह विन्ध्याचल से 06.57 बजे, प्रयागराज छिवकी से 08.05 बजे, चित्रकूट धाम कर्वी से 10.07 बजे, बांदा से 11.10 बजे तथा महोबा से 12.10 बजे छूटकर खजुराहो 13.10 बजे पहुँचेगी।
- 26505 खजुराहो-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस (सप्ताह में छः दिन): वापसी में, यह खजुराहो से 15.20 बजे प्रस्थान करेगी। यह महोबा से 16.20 बजे, बांदा से 17.15 बजे, चित्रकूट धाम कर्वी से 18.15 बजे, प्रयागराज छिवकी से 20.25 बजे तथा विन्ध्याचल से 21.12 बजे छूटकर बनारस 23.10 बजे पहुँचेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/NER

.jpg)