रेलवे प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 01905, कानपुर सेंट्रल-असारवा-कानपुर सेंट्रल स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में कानपुर सेंट्रल से दिनांक 10.11.25 से 24.11.25 तक (03 ट्रिप) एवं असारवा से दिनांक 11.11.25 से 25.11.25 तक (03 ट्रिप) तक विस्तार किया जा रहा है।
नोट-उक्त रेलसेवा का संचालन समय व ठहराव यथावत रहेगा।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/NWR

.jpg)