उत्तर रेलवे द्वारा जम्मू तवी, योग नगरी ऋषिकेश और हेमकुंट एक्सप्रेस समेत 8 प्रमुख रेल सेवाओं की बहाली की घोषणा।

रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, उत्तर रेलवे ने कई महत्वपूर्ण ट्रेन सेवाओं को बहाल करने का निर्णय लिया है। यह बहाली नवंबर 2025 की शुरुआत से प्रभावी होगी। यात्री कृपया निम्नलिखित ट्रेन सेवाओं की बहाली की तारीख (JCO - Journey Commencing On) नोट कर लें:

बहाल की गई ट्रेन सेवाओं का विवरण-

  • 19027 बांद्रा (ट.) – जम्मू तवी विवेक एक्सप्रेस की सेवाएँ 01 नवंबर 2025 से बहाल की जाएंगी।
  • 19028 जम्मू तवी – बांद्रा (ट.) विवेक एक्सप्रेस की सेवाएँ 03 नवंबर 2025 से बहाल की जाएंगी।
  • 15656 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – कामाख्या जं. साप्ताहिक एक्सप्रेस की सेवाएँ 05 नवंबर 2025 से बहाल की जाएंगी।
  • 15655 कामाख्या जं. – श्री माता वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक एक्सप्रेस की सेवाएँ 02 नवंबर 2025 से बहाल की जाएंगी।
  • 14610 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – योग नगरी ऋषिकेश हेमकुंट एक्सप्रेस की सेवाएँ 01 नवंबर 2025 से बहाल की जाएंगी।
  • 14609 योग नगरी ऋषिकेश – श्री माता वैष्णो देवी कटरा हेमकुंट एक्सप्रेस की सेवाएँ 01 नवंबर 2025 से बहाल की जाएंगी।
  • 19803 कोटा जं. – श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस की सेवाएँ 01 नवंबर 2025 से बहाल की जाएंगी।
  • 19804 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – कोटा जं. एक्सप्रेस की सेवाएँ 02 नवंबर 2025 से बहाल की जाएंगी।

यात्री सूचना बहाल की गई ट्रेनों के मार्ग और समय से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए, यात्री रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं या www.enquiry.indianrail.gov.in वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Source/RSB

Previous Next

TAGGED