उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल पर भारी वर्षा से कठुआ-माधोपुर पंजाब स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 17 पर तकनीकी समस्या के कारण आंशिक रद्द बान्द्रा टर्मिनस-जम्मूतवी-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा रीस्टोर रहेगी।
रीस्टोर रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाड़ी संख्या 19027, बान्द्रा टर्मिनस-जम्मूतवी रेलसेवा दिनांक 01.11.25 से अपने निर्धारित मार्ग एवं समय-सारणी के अनुसार संचालित होगी।
- गाड़ी संख्या 19028, जम्मूतवी-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा दिनांक 03.11.25 से अपने निर्धारित मार्ग एवं समय-सारणी के अनुसार संचालित होगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/RSB

.jpg)