रियासी के यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 29 अक्टूबर 2025 से वंदे भारत एक्सप्रेस का होगा 2 मिनट का ठहराव।

उत्तर रेलवे ने रियासी के रेल यात्रियों को एक बड़ी सौगात दी है। यात्रियों की सुविधा के लिए, दिनांक 29 अक्टूबर 2025 से श्री माता वैष्णो देवी कटरा और श्रीनगर के बीच चलने वाली प्रतिष्ठित वंदे भारत एक्सप्रेस को रियासी रेलवे स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया गया है।

रेलवे द्वारा जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, यह ठहराव दो मिनट का होगा। यह सुविधा ट्रेन संख्या 26401 (श्री माता वैष्णो देवी कटरा - श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस) और ट्रेन संख्या 26402 (श्रीनगर - श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस) दोनों दिशाओं में प्रदान की जाएगी।

नई समय-सारणी इस प्रकार है:

  • ट्रेन संख्या 26401: यह ट्रेन रियासी स्टेशन पर सुबह 08:28 बजे पहुँचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 08:30 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 26402: यह ट्रेन रियासी स्टेशन पर शाम 16:34 बजे पहुँचेगी और 16:36 बजे कटरा के लिए रवाना होगी।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यह ठहराव फिलहाल प्रायोगिक आधार पर शुरू किया जा रहा है। इस कदम से रियासी और आसपास के क्षेत्रों से यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों, विशेषकर पर्यटकों और श्रद्धालुओं को लाभ मिलने की उम्मीद है।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Source/RSB

Previous Next

TAGGED