रेलवे ने त्योहारी सीज़न में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। यह निर्णय यात्रियों की बढ़ती मांग और बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है। इन ट्रेनों के मार्ग, समय, दिन और संरचना में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विस्तारित ट्रेनों का विवरण:
04217/04218 वाराणसी जंक्शन – लखनऊ – वाराणसी जंक्शन अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (कुल 60 ट्रिप)
- ट्रेन संख्या 04217 (वाराणसी जं. से लखनऊ): यह ट्रेन पहले 31.10.2025 तक अधिसूचित थी। अब इसका विस्तार 01.11.2025 से 30.11.2025 तक कर दिया गया है।
- ट्रेन संख्या 04218 (लखनऊ से वाराणसी जं.): यह ट्रेन भी पहले 31.10.2025 तक अधिसूचित थी। अब इसका विस्तार 01.11.2025 से 30.11.2025 तक किया गया है।
04090/04089 आनंद विहार टर्मिनल (T) – पटना जंक्शन – आनंद विहार टर्मिनल (T) आरक्षित एक्सप्रेस फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (कुल 44 ट्रिप)
- ट्रेन संख्या 04090 (आनंद विहार T से पटना जं.): यह ट्रेन पहले 07.11.2025 तक अधिसूचित थी। अब इसका विस्तार 08.11.2025 से 29.11.2025 तक कर दिया गया है।
- ट्रेन संख्या 04089 (पटना जं. से आनंद विहार T): यह ट्रेन भी पहले 08.11.2025 तक अधिसूचित थी। अब इसका विस्तार 09.11.2025 से 30.11.2025 तक किया गया है।
यात्रियों से अनुरोध:
इन ट्रेनों के मार्ग, ठहराव और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए, यात्री रेलमदद हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं या www.enquiry.indianrail.gov.in वेबसाइट पर जा सकते हैं।
Source/RSB

.jpg)