दीवाली एवं छठ पर्व के उपरांत अपने कार्यस्थलों की ओर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन द्वारा अतिरिक्त विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई है। इन विशेष ट्रेनों में पर्याप्त सीटें उपलब्ध हैं, जिससे यात्री अपनी यात्रा की अग्रिम बुकिंग आसानी से कर सकते हैं।
नीचे दी गई ट्रेनों में अभी सीटें उपलब्ध हैं —
- ट्रेन संख्या 02417 प्रयागराज – दिल्ली सुपरफास्ट स्पेशल दिनांक 31.10.2025 से 29.11.2025 तक विभिन्न तिथियों में 1A, 2A, 3A, SL एवं 3E श्रेणियों में सीटें उपलब्ध।
- ट्रेन संख्या 02275 सुबेदारगंज – दिल्ली स्पेशल दिनांक 30.10.2025 से 27.11.2025 तक सभी श्रेणियों में सीटें उपलब्ध।
- ट्रेन संख्या 04123 प्रयागराज – हजरत निजामुद्दीन स्पेशल दिनांक 26.10.2025, 29.10.2025 एवं 02.11.2025 को 3A व SL श्रेणी में सीटें उपलब्ध।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इन विशेष ट्रेनों का लाभ उठाते हुए अपनी यात्रा अग्रिम रूप से सुनिश्चित करें और भीड़भाड़ से बचें।
Source/RSB

.jpg)