रेलवे द्वारा त्यौहारों पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए साबरमती- मुजफ्फरपुर -साबरमती अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 09483, साबरमती -मुजफ्फरपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 22.10.25 से 25.10.25 तक (04 ट्रिप) साबरमती से 23:30 बजे प्रस्थान कर जयपुर स्टेशन पर अगले दिन 08:20 बजे आगमन व 08:30 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 07:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09484, मुजफ्फरपुर- साबरमती अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा मुजफ्फरपुर से दिनांक 24.10.25 से 27.10.25 तक (04 ट्रिप) 10:30 बजे प्रस्थान कर जयपुर स्टेशन पर अगले दिन 10:30 बजे आगमन व 10:40 बजे प्रस्थान कर 22:00 साबरमती पहुंचेगी।
यह रेल सेवा मार्ग में मेहसाणा, पालनपुर, आबूरोड, मारवाड़ जंक्शन, अजमेर, जयपुर, ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, सीवान, छपरा, सोनपुर और हाजीपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 18 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।
विस्तृत जानकारी के लिए यात्रीगण रेलवे की आधिकारिक सेवा NTES या हेल्पलाइन 139 पर संपर्क कर सकते हैं।
Source/RSB

.jpg)