रेलवे द्वारा अतिरिक्त यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या बयाना-मथुरा व मथुरा-कोटा रेलसेवा का अलवर स्टेशन तक अस्थाई विस्तार किया जा रहा है।
- गाड़ी संख्या 69159, बयाना-अलवर प्रतिदिन रेलसेवा जो दिनांक 01.10.25 से 30.11.25 तक बयाना से प्रतिदिन 18:25 बजे रवाना होकर मथुरा स्टेशन पर 20:20 बजे आगमन व 20:25 बजे प्रस्थान कर 23:45 बजे अलवर पहुँचेगी।
- गाड़ी संख्या 19110, अलवर-कोटा प्रतिदिन रेलसेवा जो दिनांक 02.10.25 से 01.12.25 तक अलवर से प्रतिदिन 01:00 बजे रवाना होकर मथुरा स्टेशन पर 04:00 बजे आगमन व 05:00 बजे प्रस्थान कर 13:20 बजे कोटा पहुँचेगी।
यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
Source/RSB

