रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी दशहरा, दिवाली एवं छठ त्योहारों पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए, यात्रियों की सुविधा हेतु 03527/03528 आसनसोल-गोरखपुर-आसनसोल साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी का संचलन किया जाएगा। यह गाड़ी आसनसोल से 26 सितंबर, 03, 10, 17, 24 एवं 31 अक्टूबर, तथा 07 नवंबर, 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को और गोरखपुर से 27 सितंबर, 04, 11, 18 एवं 25 अक्टूबर, तथा 01 एवं 08 नवंबर, 2025 तक प्रत्येक शनिवार को 07 फेरों के लिए निम्नवत किया जाएगा।
03527 आसनसोल-गोरखपुर साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी
यह गाड़ी 26 सितंबर से 07 नवंबर, 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को आसनसोल से 13:20 बजे प्रस्थान करेगी और चितरंजन से 13:44 बजे, जामताड़ा से 13:59 बजे, मधुपुर से 14:27 बजे, जसीडीह से 14:49 बजे, झाझा से 16:30 बजे, किऊल से 17:11 बजे, बरौनी से 19:25 बजे, शाहपुर पटोरी से 20:27 बजे, हाजीपुर से 21:20 बजे, सोनपुर से 21:32 बजे, छपरा से 23:20 बजे, दूसरे दिन सीवान से 00:15 बजे, भटनी से 00:57 बजे तथा देवरिया सदर से 01:27 बजे छूटकर गोरखपुर 03:30 बजे पहुंचेगी।
03528 गोरखपुर-आसनसोल साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी
वापसी यात्रा में, यह गाड़ी 27 सितंबर से 08 नवंबर, 2025 तक प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से 06:30 बजे प्रस्थान करेगी और देवरिया सदर से 07:28 बजे, भटनी से 07:57 बजे, सीवान से 08:40 बजे, छपरा से 09:45 बजे, सोनपुर से 10:50 बजे, हाजीपुर से 11:05 बजे, शाहपुर पटोरी से 11:47 बजे, बरौनी से 13:30 बजे, किऊल से 15:02 बजे, झाझा से 17:35 बजे, जसीडीह से 18:08 बजे, मधुपुर से 18:34 बजे, जामताड़ा से 19:04 बजे तथा चितरंजन से 19:18 बजे छूटकर आसनसोल 20:45 बजे पहुंचेगी।
कोच संरचना
इस गाड़ी में कुल 21 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 07, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, जनरेटर सह लगेज यान का 01 तथा एल.एस.एल.आर.डी. के 01 कोच शामिल हैं।
यात्रीगण इन ट्रेनों के फेरों के विस्तार का लाभ उठा सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए आप रेलवे की आधिकारिक सेवा NTES या हेल्पलाइन 139 पर संपर्क कर सकते हैं।
Source/NER

