जम्मू में भारी बारिश: यात्रियों की मदद के लिए रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, परेशान न हों!

उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न स्टेशनों पर हेल्प डेस्क भी स्थापित किए।

जम्मू में हो रही भारी बारिश के कारण ट्रेन यात्रा में आ रही परेशानियों को देखते हुए, उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सहायता के लिए विशेष कदम उठाए हैं। अगर आप भी बारिश की वजह से यात्रा संबंधी किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आपकी मदद के लिए रेलवे पूरी तरह से तैयार है।

आपकी सुविधा के लिए विभिन्न स्टेशनों पर हेल्प डेस्क बनाए गए हैं और हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं ताकि आप तक सही जानकारी तुरंत पहुंच सके और आपकी हर संभव मदद की जा सके।

किसी भी जानकारी या मदद के लिए इन नंबरों पर संपर्क करें:

  • जम्मू (कमर्शियल कंट्रोल): 78888 39911
  • फिरोजपुर मंडल: 8146632485 और 9779233942
  • अंबाला मंडल: 97295 39980
  • दिल्ली मंडल: 9717636917
  • जालंधर कैंट जंक्शन: 8146139614
  • लुधियाना जंक्शन: 9417883569
  • जालंधर सिटी जंक्शन: 9056718677

उत्तर रेलवे यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे यात्रा से संबंधित किसी भी ताजा जानकारी या सहायता के लिए इन हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने में संकोच न करें। आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।

Source/NR

Previous Next

TAGGED