05193/05194 छपरा-शहीद कप्तान तुषार महाजन (उधमपुर)-छपरा वाया गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार।

ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु पूर्व से चलाई जा रही 05193/05194 छपरा-शहीद कप्तान तुषार महाजन (उधमपुर)-छपरा वाया गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार छपरा से 15 सितंबर, 2025 तक तथा शहीद कप्तान तुषार महाजन (उधमपुर) से 17 सितंबर, 2025 तक 04 फेरों के लिए निम्नवत किया जाएगा।

05193 छपरा-शहीद कप्तान तुषार महाजन (उधमपुर) ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 15 सितंबर, 2025 तक प्रत्येक सोमवार को छपरा से 14.00 बजे प्रस्थान कर छपरा कचहरी से 14.12 बजे, मशरख से 15.02 बजे, दिघवा दुबौली से 15.34 बजे, थावे से 17.05 बजे, तमकुही रोड से 17.37 बजे, पडरौना से 18.10 बजे, कप्तानगंज से 19.35 बजे, गोरखपुर से 20.55 बजे, खलीलाबाद से 21.31 बजे, बस्ती से 21.59 बजे, गोंडा से 23.25 बजे, दूसरे दिन बुढ़वल से 01.18 बजे, सीतापुर से 03.10 बजे, शाहजहांपुर 06.06 बजे, बरेली से 07.14 बजे, मुरादाबाद से 08.47 बजे, लक्सर जं. से 10.47 बजे, रूड़की से 11.09 बजे, सहारनपुर से 12.25 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 12.57 बजे, अंबाला कैंट से 14.20 बजे, ढंडारी कलां से 15.56 बजे, जालंधर कैंट से 17.05 बजे, पठानकोट कैंट से 19.10 बजे, कठुआ से 19.50 बजे तथा जम्मूतवी से 21.00 बजे छूटकर शहीद कप्तान तुषार महाजन (उधमपुर) 23.05 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में, 05194 शहीद कप्तान तुषार महाजन (उधमपुर)-छपरा ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 17 सितंबर, 2025 तक प्रत्येक बुधवार को शहीद कप्तान तुषार महाजन (उधमपुर) से 00.10 बजे प्रस्थान कर जम्मूतवी से 01.20 बजे, कठुआ से 02.22 बजे, पठानकोट कैंट से 03.10 बजे, जालंधर कैंट से 05.00 बजे, ढंडारी कलां से 06.10 बजे, अंबाला कैंट से 08.25 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 09.20 बजे, सहारनपुर से 10.50 बजे, रूड़की से 11.27 बजे, लक्सर जं. से 12.07 बजे, मुरादाबाद से 14.30 बजे, बरेली से 16.02 बजे, शाहजहांपुर 16.58 बजे, सीतापुर से 19.10 बजे, बुढ़वल से 21.17 बजे, गोंडा से 22.20 बजे, बस्ती से 23.50 बजे, दूसरे दिन खलीलाबाद से 00.27 बजे, गोरखपुर से 01.20 बजे, कप्तानगंज से 02.17 बजे, पडरौना से 02.57 बजे, तमकुही रोड से 03.32 बजे, थावे से 04.45 बजे, दिघवा दुबौली से 05.42 बजे, मशरख से 06.15 बजे तथा छपरा कचहरी से 07.20 बजे छूटकर छपरा 08.00 बजे पहुँचेगी।

इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, सामान्य द्वितीय/सामान्य द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी के 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, शयनयान श्रेणी के 05 तथा वातानुकूलित तृतीय इकॉनॉमी श्रेणी के 10 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Source/NER

Previous Next

TAGGED