देवघर–जसीडीह–झाझा–किऊल–नवादा–गया–डीडीयू के रास्ते गोड्डा और दौराई (अजमेर) के मध्य एक नई ट्रेन 19604 / 19603 दौराई–गोड्डा–दौराई एक्सप्रेस का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है। इसका नियमित परिचालन दौराई से 03.08.2025 से प्रत्येक रविवार को तथा गोड्डा से 05.08.2025 से प्रत्येक मंगलवार को किया जाएगा। इस ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 02 कोच, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 03 कोच, तृतीय वातानुकूलित इकोनॉमी श्रेणी के 03 कोच, शयनयान श्रेणी के 07 कोच तथा साधारण श्रेणी के 04 कोच होंगे।
गाड़ी सं. 19603 दौराई–गोड्डा एक्सप्रेस दौराई से प्रत्येक रविवार को 15:30 बजे खुलकर 23:05 बजे दिल्ली तथा सोमवार को 10:30 बजे डीडीयू, 11:24 बजे भभुआ रोड, 12:02 बजे सासाराम, 12:22 बजे डेहरी ऑन सोन, 13:55 बजे गया, 14:55 बजे तिलैया, 15:13 बजे नवादा, 15:50 बजे शेखपुरा, 16:55 बजे किऊल, 18:50 बजे झाझा, 19:42 बजे जसीडीह, 19:55 बजे देवघर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 22:20 बजे गोड्डा पहुंचेगी।
वापसी में, गाड़ी सं. 19604 गोड्डा–दौराई एक्सप्रेस गोड्डा से प्रत्येक मंगलवार को 05:00 बजे खुलकर 06:18 बजे देवघर, 06:36 बजे जसीडीह, 08:10 बजे झाझा, 08:53 बजे किऊल, 09:28 बजे शेखपुरा, 10:13 बजे नवादा, 10:35 बजे तिलैया, 13:20 बजे गया, 14:40 बजे डेहरी ऑन सोन, 14:54 बजे सासाराम, 15:35 बजे भभुआ रोड, 17:00 बजे डीडीयू, बुधवार को 08:15 बजे दिल्ली सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 17:20 बजे दौराई पहुंचेगी।
यह नई ट्रेन पूर्वी भारत के झारखंड और बिहार को पश्चिमी भारत के राजस्थान से सांस्कृतिक आदान-प्रदान एवं संपर्क बढ़ाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। इस ट्रेन के शुरू होने से झारखंड एवं बिहार के विभिन्न धार्मिक और पर्यटन स्थलों जैसे देवघर, गया आदि तक पहुंचना आसान हो जाएगा। यह सेवा मार्ग पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने में भी मदद करेगी, जिससे स्थानीय व्यवसायों, पर्यटन और आसपास के क्षेत्रों में व्यापार को लाभ होगा।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/NWR

