रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु काचीगुडा-भगत की कोठी (जोधपुर)-काचीगुडा प्रतिदिन रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। इस रेलसेवा की उद्घाटन गाड़ी संख्या 07615/07616, काचीगुडा-भगत की कोठी (जोधपुर)-काचीगुडा उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा काचीगुडा से दिनांक 19.07.25, शनिवार को एवं भगत की कोठी से दिनांक 21.07.25, सोमवार को संचालित होगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 07615, काचीगुडा-भगत की कोठी (जोधपुर) उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 19.07.25, शनिवार को काचीगुडा से 17.30 बजे रवाना होकर सोमवार को 11.30 बजे भगत की कोठी पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 07616, भगत की कोठी (जोधपुर)-काचीगुडा उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 21.07.25, सोमवार को भगत की कोठी से 22.30 बजे रवाना होकर बुधवार को 15.40 बजे काचीगुडा पहुँचेगी।
यह उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा मार्ग में निज़ामाबाद, नांदेड, पूरना, हिंगोली, वाशिम, अकोला, मलकापुर, खंडवा, इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, संत हिरदाराम नगर, सैहोर, मक्सी, उज्जैन (वाया भतेहाबाद-चन्द्रावतीगंज), रतलाम, जावरा, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, ब्यावर, सोजत रोड, मारवाड़ व पाली मारवाड़ स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा में 01 सेकंड एसी, 01 थर्ड एसी, 04 द्वितीय शयनयान, 04 सामान्य श्रेणी, 01 गार्ड डिब्बा व 01 पॉवरकार डिब्बों सहित कुल 12 डिब्बे होंगे।
यह रेलसेवा नियमित गाड़ी संख्या 17605/17606, काचीगुडा-भगत की कोठी (जोधपुर)-काचीगुडा प्रतिदिन रेलसेवा के रूप में संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 17605, काचीगुडा-भगत की कोठी (जोधपुर) प्रतिदिन रेलसेवा दिनांक 20.07.25 से काचीगुडा से प्रतिदिन 23.50 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 20.00 बजे भगत की कोठी पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 17606, भगत की कोठी (जोधपुर)-काचीगुडा प्रतिदिन रेलसेवा दिनांक 22.07.25 से भगत की कोठी से प्रतिदिन 22.30 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 15.40 बजे काचीगुडा पहुँचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में निज़ामाबाद, नांदेड, पूरना, हिंगोली, वाशिम, अकोला, मलकापुर, खंडवा, इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, संत हिरदाराम नगर, सैहोर, मक्सी, उज्जैन (वाया भतेहाबाद-चन्द्रावतीगंज), रतलाम, जावरा, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, ब्यावर, सोजत रोड, मारवाड़ व पाली मारवाड़ स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस नियमित रेलसेवा में 02 सेकंड एसी, 07 थर्ड एसी, 07 द्वितीय शयनयान, 04 सामान्य श्रेणी व 02 पॉवरकार डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/RSB

