उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल पर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–बाँदा रेलखंड के दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत बरूआसागर–निवाड़ी–टेहरका स्टेशनों के बीच नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है।
इस कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी:
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से):
- गाड़ी संख्या 19666, उदयपुर सिटी–खजुराहो रेलसेवा, जो दिनांक 12.06.2025 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–न्यू ललितपुर–टीकमगढ़ होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग के कारण यह रेलसेवा सिंहपुर डुमरा, महोबा, कुलपहाड़, हरपालपुर, मऊरानीपुर, निवाड़ी व ओरछा स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
- गाड़ी संख्या 19665, खजुराहो–उदयपुर सिटी रेलसेवा, जो दिनांक 13.06.2025 को खजुराहो से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग टीकमगढ़–न्यू ललितपुर–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग के कारण यह रेलसेवा ओरछा, निवाड़ी, मऊरानीपुर, हरपालपुर, कुलपहाड़, महोबा व सिंहपुर डुमरा स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से):
- गाड़ी संख्या 19665, खजुराहो–उदयपुर सिटी रेलसेवा, जो दिनांक 10.06.2025 से 12.06.2025 तक खजुराहो से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा हरपालपुर स्टेशन पर रेगुलेट रहेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/RSB

