ट्रेन संख्या 06157/06158 चेन्नई सेंट्रल–भगत की कोठी–चेन्नई सेंट्रल साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का मंचिर्याल स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया जा रहा है।
ट्रेन संख्या 06157 चेन्नई सेंट्रल–भगत की कोठी साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन, जो दिनांक 28.05.2025 से हर बुधवार चेन्नई सेंट्रल से 19:30 बजे रवाना होगी, यह ट्रेन अगले दिन गुरुवार को मंचिर्याल स्टेशन पर सुबह 06:14 बजे आगमन और 06:15 बजे प्रस्थान कर शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।
इसी तरह ट्रेन संख्या 06158 भगत की कोठी–चेन्नई सेंट्रल साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन, जो दिनांक 31.05.2025 से हर शनिवार भगत की कोठी से सुबह 05:30 बजे रवाना होगी, यह ट्रेन अगले दिन रविवार को मंचिर्याल स्टेशन पर सुबह 10:14 बजे आगमन और 10:15 बजे प्रस्थान कर रविवार रात 23:15 बजे चेन्नई सेंट्रल पहुंचेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/RSB

