रेलवे द्वारा यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु मुम्बई सेंट्रल–खातीपुरा (जयपुर)–मुम्बई सेंट्रल त्रि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा के संचालन में 09 ट्रिप का विस्तार किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 09001, मुम्बई सेंट्रल–खातीपुरा (जयपुर) त्रि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 07.05.25 से 26.05.25 तक (09 ट्रिप) मुम्बई सेंट्रल से प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शनिवार को 12.20 बजे रवाना होकर अगले दिन 16.40 बजे खातीपुरा पहुँचेगी।
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09002, खातीपुरा (जयपुर)–मुम्बई सेंट्रल त्रि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 08.05.25 से 27.05.25 तक (09 ट्रिप) खातीपुरा (जयपुर) से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार व रविवार को 18.40 बजे रवाना होकर अगले दिन 13.30 बजे मुम्बई सेंट्रल पहुँचेगी।
स्पेशल रेलसेवा की समय-सारणी निम्नानुसार रहेगी:
इस रेलसेवा में 04 सेकंड एसी, 10 थर्ड एसी, 02 पॉवरकार डिब्बों सहित कुल 16 डिब्बे होंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

