महानिदेशक(सेफ्टी/संरक्षा) रेलवे बोर्ड श्री हितेंद्र मल्होत्रा ने लखनऊ स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं, स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था तथा चल रहे उन्नयन कार्यों का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन की विभिन्न व्यवस्थाओं और सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने तथा आवश्यक सुधारों पर विशेष ध्यान दिया गया।
श्री मल्होत्रा ने वंदे भारत अनुरक्षण शेड का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा मानकों की जानकारी प्राप्त की। अनुरक्षण कार्यों में सुरक्षा प्रक्रियाओं के प्रभावी अनुपालन तथा कार्यस्थल पर स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया गया। संबंधित अधिकारियों को स्टेशन और अनुरक्षण शेड में सुरक्षा एवं स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के साथ-साथ चल रहे उन्नयन कार्यों को गुणवत्ता के अनुरूप निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान यात्री सुविधाओं और रेलवे परिसंपत्तियों के बेहतर रख-रखाव को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं की नियमित निगरानी, स्वच्छ वातावरण और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया गया, ताकि यात्रियों को बेहतर रेल यात्रा का अनुभव मिल सके।
Source - RSB

