मुरैना स्टेशन पर सघन टिकट जांच अभियान, 122 बिना टिकट यात्रियों से वसूला गया, ₹98 हज़ार का जुर्माना

झांसी मंडल में बिना टिकट एवं अनियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों की रोकथाम तथा यात्रियों को उचित टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक झांसी श्री अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक झांसी श्री अमन वर्मा के निर्देशन एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री आर के वर्मा के नेतृत्व में दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को मुरैना स्टेशन पर सघन टिकट जांच अभियान आयोजित किया गया।

अभियान के दौरान टिकट चेकिंग, आरपीएफ एवं जीआरपी स्टाफ की संयुक्त टीम द्वारा स्टेशन से गुजरने वाली विभिन्न ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों की सघन जांच की गई। स्टेशन के प्रवेश एवं निकास द्वारों पर भी टिकट जांच स्टाफ को तैनात किया गया। अभियान के दौरान यात्रियों को निर्धारित टिकट लेकर ही यात्रा करने के लिए प्रेरित किया गया।

जांच के दौरान 146 बिना टिकट यात्रियों से कुल ₹1,19,485/- का जुर्माना/किराया एवं अर्थदंड वसूल किया गया।

अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक श्री अजेन्द्र कुमार, एस पी लाल, सोनू राय, देवी सिंह मीना तथा मुकेश मीना सहित जीआरपी तथा रेल सुरक्षा बल द्वारा सक्रिय भूमिका निभाई।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा : रेल यात्रा के दौरान सदैव वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें और रेलवे के नियमों का पालन करें। याद रहे टिकट जांच अभियानों का उद्देश्य केवल अर्थदंड वसूलना नहीं, बल्कि बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए यात्रियों को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराना भी है।

Source – RSB

Previous Next